बता दें कि पिछले कई दिनों के कई मैचों में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। चाहे वह महिला टीम हो या पुरुष क्रिकेट टीम। कोई न कोई रिकॉर्ड तो निश्चित टूटता ही है। मालूम हो कि हाल ही में न्यूजीलैंड ने 17 वर्षीया महिला बल्लेबाज अमेलिया केर (232*) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आयरलैंड को हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 440 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 135 रन पर ही ऑलआउट हो गईं थी। वहीं, पुरुष क्रिकेट की बात करे तो गत मंगलवार को इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में 481 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक को किया तहस-नहस कर दिया। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 242 रन के विशाल अंतर से जीता।
बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की 30 साल की सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने इस मैच में नाबाद 124 रन की पारी खेलने के साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2639 रन बना डाले। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की सी एडवर्ड्स (2605) को पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुजी के इस रिकॉर्ड के आगे पुरुष खिलाड़ी भी पीछे छूट चुके हैं। पुरुष इंटरनेशनल टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का करियर रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम है, उन्हें भी सुजी ने पीछे छोड़ दिया है।
महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टीम स्कोरः
| टीम |
स्कोर |
बनाम |
साल |
| न्यूजीलैंड |
216/1 |
दक्षिण अफ्रीका |
2018 |
| ऑस्ट्रेलिया |
209/4 |
इंग्लैंड |
2018 |
| दक्षिण अफ्रीका |
205/1 |
नीदरलैंड |
2010 |