फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvWI: न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन कैरीबियाई बल्लेबाजों को किया चित, वेस्टइंडीज अब भी 158 रन पीछे

Mon, 11 Dec 2017 08:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
trent bolt - फोटो : File
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की हालत एक बार फिर पहले टेस्ट की ही तरह खराब हो गई है। मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी के 373 रन का जवाब देने उतरे कैरीबियाई बल्लेबाजों ने एक बार फिर नाराज किया और दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट गंवाकर 215 रन बनाए। इस पारी में वो अब भी न्यूजीलैंड से 158 रन पीछे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल क्रिच पर रेमन रिफर 22 और मिगुअल कमिंस 10 रन बनाकर नाबाद हैं। कीवी टीम के लिए तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, नील वैगनर और कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 2-2 विकेट झटके। तीसरे तीन इन गेंदबाजों के सामने जल्द से जल्द दो विकेट लेने की चुनौती होगी। 

दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 286/7 से आगे खेलना शुरू किया। एक समय 300 के अंदर आउट होती दिख रही कीवी टीम के नीचले बल्लेबाजों ने कैरीबियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और स्कोर 376 तक पहुंचा दिया। निचले क्रम में टिम सउदी (31) और ट्रेंट बोल्ट (37) शानदार बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन ओपनर जीत रावन ने बनाए। रावल ने 84 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट शैनन गैब्रियल ने लिए साथ किमार रोच ने 3 विकेट लेकर उनका बखूबी साथ निभाया। 

वेस्टइंडीज की शुरूआत इस मैच में भी खराब रही और उसका पहला विकेट किरोन पावेल के तौर पर महज 5 रन पर ही गिर पड़ा। इसके बाद दूसरा झटका 46 रन के स्कोर पर शिमरोन हिटमेयर के तौर पर गिरा। इसके बाद लगातार विकटों का पतन जारी रहा। कप्तान ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें