ट्रेंट बोल्ट (17 रन देकर 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत
न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीसरे वन-डे में
पाकिस्तान को 183 रन के विशाल अंतर से हराया। डुनेडिन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 27.2 ओवर में महज 74 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसी के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाई। सीरीज का चौथा मैच मंगलवार को हैमिलटन में खेला जाएगा।
डुनेडिन में खेले जा रहे इस मैच में एक शख्य को न सिर्फ मेजबान टीम के जीतने से खुशी मिली बल्कि इस मैच ने उसको भी माला माल कर दिया। दरअसल इस मैच में आयोजित एक प्रतियोगित के अनुसार दर्शकदीर्घा में बैठे दर्शक को कैच पकड़ने पर ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई थी। जिसे एक दर्शक ने पकड़कर हासिल किया। इसे कैच पकड़ने के एवज में 50 हजार डॉलर (31 लाख 80 हजार 525 रुपए) दिए गए।
इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। बोल्ट ने 7.2 ओवर फेंकने के बाद कुल 17 रन देकर 5 विकेट झटके। बोल्ट के लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पाकिस्तान टीम की तरफ से खेलने वाले सात बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नही कर सके। वहीं, टीम की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर रुमान रईस ने किया। रुमान ने 14 गेंदें खेलकर 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
ये भी पढ़ेंः ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे देखकर हर कोई कह उठेगा 'ओ माय गोड'
इससे पहले मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। विलियमसन ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। विलियमसन को रुमान रईस ने मोहम्मद हफीज के हाथों कैंच आउट करवाया। इसके अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 64 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाजी रॉस टेलर ने 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।