फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की लुटिया डूबनी तय, पहले टी-20 सीरीज हारा, अब टेस्ट श्रृंखला से पहले दोहरे झटके

Mon, 21 Dec 2020 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए साल 2020 जाते-जाते दुखदायी हो रहा है। इधर टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा है तो उसके बाद शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भी डराने वाली खबरें आ रहीं हैं। कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। 26 दिसंबर से माउंट मॉनगनुई में खेले जाने वाले मैच में उपकप्तान मोहम्मद रिजवान पहली बार टीम की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे हैं। पिछले साल से पाकिस्तान की तरफ से तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बाबर 12 दिसंबर को क्वीन्सटाउन में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस वजह से वह तीन मैच की टी-20 श्रृंखला में भी नहीं खेले। पाकिस्तान ने उप कप्तान शादाब खान की अगुवाई में 22 दिसंबर को नेपियर में तीसरा और अंतिम टी-20 खेला जाएगा।

24 वर्षीय युवा अनकैप्ड खिलाड़ी इमरान बट्ट को 17 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम में जगह दी गई है। 2019-20 कायद-ए-आजम ट्रॉफी में इमरान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिनके बल्ले से 62+ की औसत से 934 रन निकले थे। पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की है, जो स्थानीय टीम के खिलाफ पांच टी-20 मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन


पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस सोहैल, इमरान बट्ट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर शाह

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें