विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
हार के बाद विराट ने कीवी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह न्यूजीलैंड का एक बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। हमें लगा कि 348 काफी अच्छा स्कोर था। रॉस अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन टॉम की पारी ने गति पकड़ी और मैच का रुख पलट दिया। निश्चित तौर पर इस जीत का श्रेय टेलर और टॉम को दिया जाना चाहिए। हमें कुछ सुधार करते रहना होगा।'