फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100वें टेस्ट पर टेलर को मिली थी शैंपेन की सौ बोतलें, एक पी और बाकी के लिए मांगी मदद

Tue, 25 Feb 2020 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर के लिए वेलिंगटन के बेसिन रिसर्व में खेला गया पहला टेस्ट बेहद खास रहा। यह इसलिए क्योंकि वह अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे थे। टेलर को 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए वाइन की 100 बोतलें गिफ्ट भी दी गई।
विज्ञापन

2 of 4
रॉस टेलर
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात की जाए तो लगातार सात मुकाबले जीतने के बाद भारत की यह पहली हार है।  हालांकि टीम इंडिया अभी भी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। 
विज्ञापन

3 of 4
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर
भारत पर शानदार जीत के बाद कीवी खिलाड़ी ने खूब जश्न मनाया। मैच के बाद रॉस टेलर ने अपने टीम मेट को वाइन की इन 100 बोतलों को साथ बैठकर पीने का निमंत्रण दिया। टेलर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट वाइन की बोतल के साथ एक तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन

4 of 4
ross taylor - फोटो : File
उन्होंने साथ में लिखा, 'मैं 100 में से एक ही बोतल पी चुके हैं, लेकिन अभी भी 99 बोतलें बची हैं। बेसिन रिसर्व मैदान में मिली इस खास जीत का जश्न मनाने के लिए मुझे टीम के बाकी साथियों की जरूरत पड़ेगी।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें