फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलिंग्टन टेस्ट: भारत पर हार का खतरा

Mon, 17 Feb 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने कप्तान मैकुलम के दोहरे शतक की बदौलत भारत पर 325 रनों की विशाल बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 571 रन बना लिए थे। कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (281) और जेम्स नीशाम (67) खेल रहे थे। दोनों के बीच अब तक 125 रनों की साझेदारी हो चुकी है। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)

सीरीज में लगातार दूसरी बार दोहरा शतक लगाने वाले मैकुलम ने 525 गेंदों की मैराथन पारी खेली और 28 चौके तथा चार छक्के की मदद से 281 रन बना लिए हैं और वह अपने करियर के पहले तिहरे शतक से 19 रन दूर रह गए हैं।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारत को आज की पहली और अब तक की एकमात्र सफलता दिलाई। उनहोंने विकेटकीपर-बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग को 124 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। न्यूजीलैंड की बढ़त अब 325 रनों की हो चुकी है।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं जहीर खान जिन्होंने तीन विकेट लिए हैं। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया है।

कीवी कप्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार दोहरा शतक लगाया है। ऑकलैंड टेस्ट की पहली पारी में भी मैकुलम ने दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड पहली पारी में 192 रन बनाकर आउट हो गया था, इसके बाद टीम इंडिया ने 438 रन बनाकर मेजबान टीम पर 246 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

94 रन पर गिर गए थे न्यूजीलैंड के 5 विकेट
मैकुलम ने उस समय टीम को सहारा दिया जब मेजबान ने अपने पांच विकेट महज 94 रन पर खो दिया था और उस पारी की हार का संकट मंडरा रहा था, लेकिन उन्होंने बीजे वॉटलिंग के साथ छठें विकेट के लिए 352 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय मैकुलम 114 और वॉटलिंग 99 रनों पर खेल रहे थे और पांचवें दिन वॉटलिंग ने शतक पूरा किया।

दाएं हाथ के बल्लेबाज मैकुलम ने अपनी पारी को दोहरे शतक में बदला और टीम को भारत पर ढाई सौ से ज्यादा रनों की बढ़त दिला दी।

चौथे दिन के शुरुआती दोनों सत्र को आराम से निकालने के बाद वॉटलिंग चायकाल के बाद 124 रन बनाने के बाद शमी की गेंद पर पगबाधा हो गए।

वॉटलिंग के जाने के बाद मैकुलम ने जेम्स नीशाम के साथ भी सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर मेजबान टीम से दबाव हटाकर टीम इंडिया पर डाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें