फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में है दम, पर इंग्लैंड भी कम नहीं

Wed, 30 Mar 2016 12:23 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
न्यूजीलैंड विजय रथ पर सवार है। कीवी टीम की बुलंद उड़ान का सबब अब यहां हर मैच में जीत का नया हीरो और एक इकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन है। न्यूजीलैंड ने ग्रुप दो में सुपर 10 में अजेय रह कर जीत के ‘चौके’ के साथ शानदार अंदाज के साथ टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इयान मोर्गन की अगुआई में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के हाथों हार से आगाज के बाद जीत की हैट्रिक के साथ ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम चार में स्थान बनाकर अपनी लय पा ली है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने साफ किया है कि वह पिच को देखने के बाद उसी के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ अपनी एकादश चुनेंगे। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन भी इस बात अब तक अजेय रहने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी तरह की ढील बरतने के मूड में नहीं है। ऐसे में एक बात तो तय है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल वाकई खासा दिलचस्प रहने वाला है।

न्यूजीलैंड का यह सेमीफाइनल जीतने का दावा इसलिए मजबूत जरूर है क्योंकि उसने कम स्कोर का बचाव करने के साथ मैच जीते ही हैं बड़े लक्ष्य को पार कर भी विजय पाई है। दूसरी ओर इंग्लैंड ने खासतौर स्पिनरों के खिलाफ जवाबी हमला बोल कर उनकी धार को जिस तरह कुंद किया उसे भी कम नहीं आंका जा सकता  है। दरअसल जो टीम नाजुक क्षणों में ज्यादा धैर्य रखेगी जिस उसे ही मिलेगी। मुकाबला न्यूजीलैंड की स्मार्ट क्रिकेट और इंग्लैंड टीम के खुद पर भरोसे के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें