फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvENG: विलियमसन ने खेली रिकॉर्ड शतकीय पारी, बारिश ने बिगाड़ा खेल का रोमांच

Fri, 23 Mar 2018 04:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केन विलियमसन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले डे-नाईट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 92.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैनरी निकोल्स और बीजे वॉटलिंग क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


कप्तान केन विलियमसन ने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 18 शतक हो गए हैं। कीवी टीम 171 की रन की बढ़त पर है, जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं। दरअसल, बारिश के कारण दूसरे दिन के खेल का रोमांच बिगड़ गया। शतक जड़ने के बाद विलियमसन ने कहा, 'मैं कभी नहीं स्कोर को लेकर ज्यादा फोकस किया हूं। मैं हमेशा खेल में अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं।'

इससे पहले मेजबान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खेल के पहले दिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम महज 20.4 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। क्रेग ओवरटन के अलावा एक भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए। उन्होंने 25 गेंदों में 33 रन बनाए। इंग्लैंड के शुरुआती 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कीवी टीम की तरफ से ट्रेन्ट बोउल्ट ने 6 विकेट जबकि टिम साउदी ने 4 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें