फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvENG: बारिश ने बिगाड़ा पहले डे-नाइट टेस्ट का रोमांच, तीसरे दिन का खेल भी ठप

Sat, 24 Mar 2018 03:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हेनरी निकोल्स
विज्ञापन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के कारण खेल के तीसरे दिन केवल 17 ही गेंद फेंकी गई, जिस पर न्यूजीलैंड ने 4 रन बनाए। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त अब 175 रनों की हो चुकी है। गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था।

विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 229/4 से आगे खेलना शुरु किया और लगातार वारिश की वजह से खेल पूरा नहीं खेला जा सका। वहीं, तीसरे दिन के खेल में 2.5 ओवर ही फेंके गए थे कि तभी बारिश फिर से शुरु हो गई। जिसके बाद खेल शुरु ही नहीं हो पाया। खेल रोके जाने तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए थे।

इसके साथ ही कीवी टीम पहली पारी के आधार पर 175 रनों की बढ़त बना ली है। हेनरी निकोल्स 52 और बीजे वाटलिंग 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे दिन बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका छठा टेस्ट अर्धशतक है। 
विज्ञापन


बता दें कि खेल के पहले दिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम महज 20.4 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। क्रेग ओवरटन के अलावा एक भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए। उन्होंने 25 गेंदों में 33 रन बनाए। इंग्लैंड के शुरुआती 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कीवी टीम की तरफ से ट्रेन्ट बोउल्ट ने 6 विकेट जबकि टिम साउदी ने 4 विकेट झटके। लगातार बारिश की वजह से 2 दिनों का खेल काफी प्रभावित हुआ और अभी दो दिनों का खेल अभी बाकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें