न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। न्यूजीलैंड के स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर खेल शुरू होना था, लेकिन तेज बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो सका।
तकरीबन साढ़े चार बजे तक खिलाड़ियों, अंपायर और मैच अधिकारियों ने इंतजार किया। इस दौरान कई बार बारिश रुकी लेकिन आउटफील्ड इतनी ज्यादा गीली थी कि उसे खेलने लायक बनाने के लिए तीन से चार घंटे लग जाते। छह घंटे और 45 मिनट के लंबे इंतजार के बाद दूसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया।
बता दें कि मैच में टॉस तक भी नहीं हो पाया। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड 1-0 से आगे हैं।