फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvNZ: बाबर के अर्धशतक से पाकिस्तान को मिली बढ़त, न्यूजीलैंड अब भी 18 रन पीछे

Sat, 17 Nov 2018 07:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
babar azam
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल होने तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। जीत रावल 26 *और केन विलियमसन 27* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मेहमान टीम न्यूजीलैंड पाकिस्तान से अब भी 18 रन पीछे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 153 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 227 पर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 74 रन की बढ़त मिली।

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 59 रनों के साथ की थी। उसे दिन का पहला झटका 93 के कुल स्कोर पर हारिस सोहेल (38) के रूप में लगा। इसी स्कोर पर अजहर अली (22) भी पवेलियन लौट गए। यहां से बाबर आजम (62) और असद शफीक (43) ने टीम को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। शफीक को 174 के कुल स्कोर पर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा कप्तान सरफराज अहमद (2), बिलाल आसिफ (11), यासिर शाह (9), हसन अली (4) रन ही बना सके। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम 109 गेंदों में पांच चौके की मदद से 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। बाबर को बोल्ट ने आउट कर पाकिस्तान की पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट ने चार विकेट अपने नाम किए। कोलिन डी ग्रांडहोम और एजाज पटेल को दो-दो सफलताएं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें