फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: विराट को लेकर न्यूजीलैंड के इस दिग्गज का दावा, कहा- रोहित के कप्तान बनने से कोहली को होगा फायदा

Wed, 22 Dec 2021 03:23 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इन दिनों टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका में है। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। हाल ही में विराट को सफेद गेंद कि कप्तानी से हटाकर रोहित को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी एक दशक से ज्यादा समय से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अपने देश के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने के अलावा दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजी के लिए भी खेल चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ साल विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेले हैं। हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को वनडे और टी-20 की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया है। जिसके बाद साउदी ने विराट को लेकर बयान दिया है। 

विज्ञापन


सफेद गेंद की कप्तानी से हटाया जाना कोहली के लिए वरदान

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के मुताबिक, सफेद गेंद में कप्तानी में बदलाव कोहली के लिए एक वरदान साबित हो सकता है क्योंकि वह अब अपनी बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण ज्यादा ध्यान दे सकते हैं, साउथी ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत जैसी टीम या यहां तक कि आरसीबी जैसी आईपीएल फ्रेंचाइजी की लंबे समय तक कप्तानी करना किसी व्यक्ति के प्रदर्शन पर भारी पड़ सकता है। 

मीडिया से बात करते हुए कीवी खिलाड़ी ने कहा, भारत और आईपीएल फ्रेंचाइजी जैसी टीम की कप्तानी करने का दबाव होता है, यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि विराट ने इसे कुछ समय के लिए किया है, एक प्रशंसक या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो विराट कोहली की बल्लेबाजी का आनंद लेता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विराट इसे कैसे हैंडल करते हैं, इस स्वतंत्रता के साथ कि उसके पास अब वह सारी ऊर्जा है जो वह कप्तानी में लगा रहे थे।  
विज्ञापन


जुनूनी क्रिकेटर हैं विराट कोहली

बातचीत के दौरान टिम साउदी ने आरसीबी में विराट के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा, वह जुनूनी क्रिकेटर हैं, वह इस खेल से बहुत प्यार करते हैं, वह टीम के लिए ऊर्जा की तरह हैं, क्रिकेट से अलग उन्हें जानने के बाद पाया वह कितने अद्भुत इनसान हैं, आरसीबी में दो साल बिताना और उनके साथ चेंजिंग रूम साझा करना एक अद्भुत अनुभव था। साउदी का मानना है कि विराट अपने बचे क्रिकेट करियर में किसी न किसी रूप में टीम का नेतृत्व करते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें