फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, तीन साल के इन खिलाड़ियों की हुआ वापसी

Thu, 30 Jan 2020 10:28 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया। कायले जैमीसन को पहली बार न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ताओं ने एकदिवसीय टीम में मौका दिया। इसके अलावा कीवी टीम के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्लेन और हैमिश बेनेट की तीन साल के बाद वन-डे टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन


कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्सन और मैट हेनरी गंभीर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं, टॉम लैथम को इंजरी से उबरने के बाद न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय एकदिवसीय टीम में शामिल कर लिया गया है। 

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल के बाद पहली बार कीवी टीम वन-डे मैच खेलने उतरेगी। ईश सोढ़ी को सिर्फ पहले मैच के लिए टीम में जगह मिली है, क्योंकि सात फरवरी से वह न्यूजीलैंड ए के साथ इंडिया ए खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेंगे। 
विज्ञापन


तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी को हैमिल्टन के सेडेन पार्क में खेला जाएगा। दूसरा मैच आठ फरवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क और सीरीज का आखिरी मैच 11 फरवरी को माउंट मॉउन्गनुई में खेला जाएगा।

टीम
केन विलियमसन (कप्तान), हैमिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (पहला वनडे), टिम साउदी, रॉस टेलर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें