फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: इस सप्ताह के अंत तक इंग्लैंड जा सकते हैं मालदीव में आइसोलेशन में रह रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

Wed, 12 May 2021 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने के बाद मालदीव में आइसोलेशन में रह रहे कप्तान केन विलियमसन और अन्य कीवी क्रिकेटर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इस सप्ताह के अंत तक इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड का खिलाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने के बाद मालदीव में आइसोलेशन में रह रहे कप्तान केन विलियमसन और अन्य कीवी क्रिकेटर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इस सप्ताह के अंत तक इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं।

विज्ञापन


विलियमसन, मिशेल सैंटनर, काइल जेमीसन और फिजियो टॉकी सिमसेक अभी मालदीव में आइसोलेशन पर हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला दो जून से शुरू होनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ 18 जून से साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है।

15 से 17 मई के बीच टीम होगी रवाना
मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्टीड ने कहा, 'मैं अभी पूरे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से नहीं जानता हूं। मुझे इतना पता है कि वे भी उसी समय (15, 16 या 17 मई) रवाना होने की योजना बना रहे हैं जबकि हम यहां से रवाना होंगे। इंग्लैंड बोर्ड अभी इस पर काम कर रहा है, क्योंकि इसमें न्यूजीलैंड नहीं मालदीव को ध्यान में रखना होगा।' ब्रिटेन सरकार ने मालदीव को कोरोना की रेड सूची में डाल रखा है, जिसका मतलब है कि वहां से इंग्लैंड में सीधी उड़ान को अनुमति नहीं दी जाएगी तथा वहां से आने वाले लोगों को 10 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।
विज्ञापन


स्टीड ने इसके साथ ही संकेत दिये कि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट केवल डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ही उपलब्ध रह सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हर किसी के अपने कारण हैं। भारत में दो तीन दिन के अंदर काफी कुछ बदला और खिलाड़ियों के सामने विकल्प थे और उसे (बोल्ट) अपने और अपने मानसिक स्वास्थ्य की चिंता थी और उसके लिए यह अच्छा है कि वह कुछ समय घर में बिताए। हम उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक तैयार रहने पर काम कर रहे हैं। '

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें