फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: रचिन रवींद्र का दुबई की अनजान पिच से तालमेल बैठाने पर जोर, अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई

Thu, 06 Mar 2025 03:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में केवल एक मैच भारत के खिलाफ खेला था और उसने अपने बाकी मैच पाकिस्तान में खेले। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दो मैच लाहौर में खेले थे।
विज्ञापन
रचिन रवींद्र - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि लाहौर की तुलना में दुबई की पिच अलग होगी और उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल से पहले इस पिच से तालमेल बैठाने पर जोर दिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण का मुकाबला दुबई में हो चुका है और अब दोनों टीमें फाइनल में इसी मैदान पर भिड़ेंगी। 
विज्ञापन

भारत ने सभी मैच दुबई में खेले 
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में केवल एक मैच भारत के खिलाफ खेला था और उसने अपने बाकी मैच पाकिस्तान में खेले। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दो मैच लाहौर में खेले थे। दूसरी तरफ भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले और वह वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है।

रचिन को अच्छे विकेट की उम्मीद 
रचिन ने कहा, हम दुबई की पिच के बारे में बहुत अधिक नहीं जानते। हमने भारत के खिलाफ वहां एक मैच खेला और तब गेंद काफी टर्न ले रही जबकि एक अन्य मैच में हमने देखा कि गेंद बहुत अधिक टर्न नहीं कर रही थी। हमने परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाकर उसी की तरह अपना खेल खेला और रविवार को हमें फिर से ऐसा करना होगा। हम अगले दो दिन इस पर गौर करेंगे और उम्मीद है कि वहां क्रिकेट के लिए अच्छा विकेट होगा।
विज्ञापन

रचिन भले ही टूर्नामेंट में अब तक दो शतक लगा चुके हैं लेकिन भारत के खिलाफ दुबई में खेले गए लीग चरण के मैच में वह केवल छह रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर अपर कट लगाने के प्रयास में आउट हो गए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को हालांकि फाइनल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रचिन ने कहा, जब भी आप बल्लेबाजी करते हैं तो आउट होने की संभावना बनी रहती है। उम्मीद है कि मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करूंगा और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें