फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: अभिषेक, ईशान और सूर्यकुमार की काट खोजने में जुटा न्यूजीलैंड, गेंदबाजी कोच ओरम ने टीम को दी सलाह

Tue, 27 Jan 2026 06:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने टीम के गेंदबाजों से भारत के शीर्ष क्रम को रोकने के लिए प्लान तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार और ईशान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार बल्लेबाजी की है। न्यूजीलैंड भी इन तीनों बल्लेबाजों की काट खोजने में जुटा है और इसे लेकर कीवी टीम के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने खिलाड़ियों को सलाह दी है। भारतीय शीर्ष क्रम के इन तीन बल्लेबाजों ने पिछले तीन टी20 मैचों में लगभग 250 के स्ट्राइक रेट से लगातार रन बनाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की कड़ी परीक्षा ली है। 
विज्ञापन

बुधवार को खेला जाएगा चौथा टी20
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। ओरम ने कहा, मैदान पर थोड़ी अराजकता जैसी स्थिति रही है, गेंद हर बार बाउंड्री के बाहर जा रही है। ऐसे में संयम और नियंत्रण बनाए रखने के साथ अपनी योजनाओं को अमल में लाना जरूरी है। लेकिन मैं फिर कहूंगा कि यह सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। श्रीलंका के जयसूर्या ने उस दौर में कुछ ऐसा ही किया था और मुझे लगता है कि यह खेल की स्वाभाविक प्रगति है। इसमें अक्सर गेंदबाजों को खुद को ढालना पड़ता है और यही फिलहाल हमारे लिए चुनौती है। एक गेंदबाजी कोच के तौर पर इस पर काफी चर्चा हो रही है।

शीर्ष क्रम में काबू में रखना न्यूजीलैंड के लिए चुनौती
शानदार फॉर्म में चल रहे तीन बल्लेबाजों को हालांकि काबू में रखना न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ है। ओरम ने कहा, अभिषेक इस समय शानदार फॉर्म में हैं और आसानी से बड़े शॉट खेल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगले मैचों में हम उन्हें जल्दी आउट कर सकेंगे। हम इन नतीजों को हल्के में नहीं ले रहे हैं। लेकिन बात सिर्फ उनकी नहीं है। सूर्यकुमार ने अच्छा खेल दिखाया है, दूसरे मैच में ईशान किशन भी प्रभावशाली रहे। हमें पता है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ऊपर से नीचे तक चुनौतियां हैं।
विज्ञापन

फर्ग्यूसन ने भी अभिषेक को सराहा
ओरम की बातों की झलक तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन में भी दिखी, जिन्होंने बुधवार को होने वाले चौथे टी20 से पहले नेट सत्र में जमकर अभ्यास किया। फर्ग्यूसन ने कहा, हां, अभिषेक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और कुछ बेहतरीन शॉट खेल रहे हैं। हमने पहले भी खिलाड़ियों को ऐसा करते देखा है। जरूरी है कि समीक्षा की जाए, उसकी कुछ कमजोरियों को ढूंढा जाए और अपनी ओर से आक्रामक क्रिकेट खेला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें