फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri Series: रचिन रवींद्र की फिटनेस को लेकर न्यूजीलैंड के कोच स्टीड ने दी जानकारी, कब तक हो पाएंगे फिट?

Fri, 14 Feb 2025 01:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

न्यूजीलैंड का सामना त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान से है। इससे पहले, स्टीड ने रचिन की फिटनेस को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रचिन को बीच-बीच में सिरदर्द है, लेकिन इसमें भी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र की फिटनेस को लेकर जानकारी दी है। स्टीड ने कहा कि रचिन अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं। रचिन को त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कैच पकड़ते वक्त चेहरे पर गेंद लगी थी और वह बुरी तरह घायल हो गए थे। रचिन ने हालांकि, थोड़े समय के लिए नेट सत्र में हिस्सा लिया है। स्टीड ने इस बात पर जोर दिया कि रचिन की रिकवरी धीमी चल रही है और सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड का सामना त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान से है। इससे पहले, स्टीड ने रचिन की फिटनेस को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रचिन को बीच-बीच में सिरदर्द है, लेकिन इसमें भी सुधार हो रहा है। टीम प्रबंधन उनकी प्रगति पर निगरानी रख रहा है, विशेषकर चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए। इस आईसीसी टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से 19 फरवरी को होना है। 

'फिट होने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा'
स्टीड ने कहा, रचिन को लाहौर में चोट लगी थी। अच्छी बात यह है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और हम लोग फिलहाल एचआईए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। कुछ दिनों तक उन्हें सिरदर्द रहा, लेकिन अब ठीक है जो अच्छी खबर है। उन्होंने पहली बार आज नेट्स पर कुछ गेंद खेली, लेकिन खेलने के लिए फिट होने से पहले उन्हें अभी कई प्रक्रिया से गुजरना होगा। 
विज्ञापन

रचिन को कैसे लगी थी चोट
गेंद लगने की वजह से रचिन के चेहरे से खून निकलता दिख रहा था। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की थी। खुशदिल शाह ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में एक शॉट खेला। गेंद को हवा में देखकर रचिन ने उसे लपकने की कोशिश की, लेकिन वह सही पोजिशन नहीं लेने के कारण चूक गए और गेंद सीधा जाकर उनके चेहरे से टकराई और वह बुरी तरह घायल हो गए थे। माना जा रहा था कि फ्लड लाइट की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण रचिन से कैच और गेंद उनके चेहरे पर लगी। पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले होने हैं और उससे पहले ही इस तरह की घटना होने से पीसीबी की तैयारियों पर सवालिया निशान लग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें