फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लीय दुर्व्यवहार के शिकार हुए जोफ्रा आर्चर, मैच के दौरान फैन ने की 'बदतमीजी'

Mon, 25 Nov 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने माउंट मोनगानुई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को पारी और 65 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम 1-0 की बढ़त बना ली है। मगर इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड बड़ा आरोप लग गया। दरअसल, मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साथ एक फैन ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया। 

विज्ञापन


मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने ट्विटर पर लिखा, 'जब मैं अपनी टीम को हार से बचाने के लिए बल्लेबाजी कर रहा था, तब दर्शकों में से किसी एक शख्स ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया।' उन्होंने साथ ही बार्मी आर्मी की सराहना की।
 

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज नील वैगनर के पांच विकेट चटकाए। आर्चर ने इस मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंदों का सामना किया और वह 7 मिनट तक क्रीज पर रहे। उन्होंने 1 चौके की मदद से 4 ही रन बनाए। दूसरी पारी में आर्चर ने 50 गेंद खेलीं और 5 चौकों की बदौलत 30 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 197 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें