फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड का नया कप्तान: केन विलियमसन की जगह टॉम लाथम संभालेंगे कमान

Thu, 11 Mar 2021 03:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कंधे की चोट से जूझ रहे केन विलियमसन की जगह टॉम लाथम न्यूजीलैंड के नए कप्तान होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज का आज एलान किया गया। चोटिल विलियमसन को आराम दिया गया है। डेवॉन कॉनवे, डेरिल मिचेल और विल यंग को पहली बार 13 सदस्यीय कीवी टीम में जगह मिली है। सीरीज की शुरुआत 20 मार्च से होने वाली है।

 
विज्ञापन

 

माना जा रहा है कि विलियमसन वन-डे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में उनकी उपलब्धता चर्चा का विषय है। 18 जून से न्यूजीलैंड को भारत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना है।
 

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, डेवॉन कॉनवे, डेरिल मिचेल, विल यंग, मिचेल सैंटनर, जिमी नीशम, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टिम साउथी और हेनरी निकोल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें