फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Sat, 01 Jun 2019 11:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : social media
विश्व कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम महज 136 रन पर ही सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल (73) और कॉलिन मुनरो (58) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 16.1 ओवर में ही 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मैच हारते ही श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 4
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंकाई टीम को पहली बार 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। श्रीलंकाई क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब टीम को वर्ल्ड कप के एक मैच में 10 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा हो। हालांकि, वनडे क्रिकेट में तीन बार श्रीलंका दस विकेट से मैच हार चुकी है, लेकिन वर्ल्ड कप में टीम का इतना खराब प्रदर्शन इससे पहले कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
sri lanka emerging team - फोटो : FILE PHOTO
बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका की टीम छठी बार 10 विकेट से मैच हारी है। हालांकि सबसे ज्यादा 12 बार 10 विकेट से वनडे मैच हारने में बांग्लादेश और 8 बार जिम्बाव्बे के नाम है। इस लिस्ट में श्रीलंका तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा श्रीलंका अपने पिछले 10 वनडे मैचों में से 9 मुकाबले गंवा चुकी है। सिर्फ एक मैच श्रीलंका ने स्कॉटलैंड के खिलाफ जीता है। 
विज्ञापन

4 of 4
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : pti
वहीं, न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। न्यूजीलैंड ने अब तक तीन बार वर्ल्ड कप के मैचों में 10 विकेट से जीत दर्ज की है। बहरहाल, श्रीलंका अगला मुकाबला अब 4 जून को कार्डिफ में ही अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें