फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

Sat, 14 Oct 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : indian express
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीमों का ऐलान कर दिया है। विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स और लेग स्पिनर टोड एस्टल को न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा कॉलिन मुनरो, जॉर्ज वर्कर, हेनरी निकोलस और मैट हेनरी को भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले 9 खिलाड़ियों का चयन किया था और बाकी खिलाड़ियों का सिलेक्शन इंडिया 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' के बीच खेली जा रही वन-डे सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। फिलिप्स ने इंडिया-ए के खिलाफ दूसरे मैच में शतक जड़ा था। उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। हालांकि विकेट के पीछ ल्यूक रोंकी का स्थान लेने के प्रबल दावेदार टॉम लैथम को माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, सिर्फ 9 प्लेयर्स का हुआ सिलेक्शन

मुनरो और हेनरी पहले भी कीवी टीम के लिए खेल चुके हैं। मुनरो पारी की शुरुआत करने मार्टिन गुप्टिल के साथ आ सकते हैं। टीम के कोच माइक हैसन ने कहा, "कोलिन मुनरो की अच्छी बात यह है कि वह बड़े शॉट लगा सकते हैं। कोच ने आगे कहा, ' मुनरो ज्यादा नहीं सोचते और एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं। मिडिल ऑर्डर में उन्हें लाना परेशानी खड़ी कर सकता है।' रॉस टेलर और वर्कर वन-डे के बाद स्वदेश वापस आ जाएंगे। उनकी जगह ईश सोढ़ी और टॉम ब्रूस भारत के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


वन-डे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है:

वन-डे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरी निकोलस, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, जॉर्ज वर्कर।

टी-20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टोड एस्ट, ट्रेंट बोल्ट, टॉम ब्रूस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरी निकोलस, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउदी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें