न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 2019 क्रिकेट विश्वकप के लिए अब एक साल से भी एक का समय बचा है, ऐसे में हेसन के अचानक लिए इस फैसले से सारा विश्वक्रिकेट सकते में है। अब हेसन का कार्यकाल अगले माह के अंत में खत्म हो जाएगा।
43 वर्षीय हेसन ने एक बयान में इस्तीफा देने की वजहों का भी खुलासा किया। हेसन अब अपने परिवार के साथ और ज्यादा समय गुजारना चाहते हैं। बकौल हेसन, 'कोचिंग एक ऐसा काम है, जिसमें शत प्रतिशत प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। अगले 12 महीने बेहद अहम है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मेरे अंदर उस समर्पण के साथ काम करने की क्षमता है। मुझे कई बार मैच, टूर पर आराम करने का आइडिया दिया गया। मगर मुझे कुछ समझ नहीं आया।