फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने विंडीज से जीती टेस्ट सीरीज

Mon, 23 Dec 2013 12:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने वेस्ट इंडीज से तीसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


मेजबान टीम को जीत के लिए 122 रन बनाने थे और उसने खेल के अंतिम दिन दो विकेट खोकर 124 रन बनाते हुए यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्ट इंडीज ने पहली पारी में 367 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 349 रन ही बना पाया। पहली पारी में 18 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में विंडीज की टीम बुरी तरह से नाकाम रही।
विज्ञापन


दूसरी पारी में वेस्ट इंडीज 103 रन बनाकर आउट हो गया। सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे।

पहली पारी में विंडीज की ओर से शिवनारायन चंद्रपॉल (नाबाद 122) और दिनेश रामदीन (107) ने शानदार शतक लगाया था। जबकि किवी टीम की ओर से रॉस टेलर ने 131 रनों का योगदान दिया था।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच रॉस टेलर को चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें