फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

Fri, 10 Jun 2022 10:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघटम

सार

विलियम्सन की जगह दूसरे टेस्ट में टॉम लाथम न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। वहीं, उनकी जगह हमीश रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया गया है। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। 
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मैच से पहले सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट किया गया था और विलियम्सन की रिपोर्ट इस जांच में पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद विलियम्सन टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी हशीम रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया गया है, जबकि टॉम लाथम टीम की कप्तान करते दिखेंगे। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियम्सन को कोरोना मामुली लक्षण थे और रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब वो पांच दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे। न्यूजीलैंड की टीम के बाकी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से गंवा दिया था। इसके बाद इस सीरीज में जीत की उम्मीद कायम रखने के लिए कीवी टीम को हर हाल में दूसरा टेस्ट जीतना होगा। इससे पहले कप्तान विलियम्सन का टीम से बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है। विलियम्सन कप्तानी के अलावा बल्लेबाज के रूप में भी न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। 

पहले मैच में पांच विकेट से हारकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को जिंदा रखने के लिए बेताब न्यूजीलैंड के लिए मुख्य बल्लेबाज विलियमसन की हार एक बड़ा झटका है।

अहम मैच में बाहर होने से निराश हैं विलियम्सन 
स्टीड ने पुष्टि की कि सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम कप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे और विलियमसन के प्रतिस्थापन के रूप में हामिश रदरफोर्ड को टीम में बुलाया गया है। स्टीड ने कहा, "केन के लिए इतने महत्वपूर्ण मैच की पूर्व संध्या पर वापस लेने के लिए मजबूर होना शर्म की बात है। हम सभी इस समय उनकी स्थिति समझ रहे हैं और जानते हैं कि वो कितना निराश होंगे।"

विलियम्सन की जगह न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किए गए है हशीम रदरफोर्ड पहले से ही इंग्लैंड में हैं और लीसेस्टरशायर फॉक्स के लिए टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट सात साल पहले खेला था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें