फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से हराया, टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की

Tue, 12 Dec 2017 01:29 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड - फोटो : twitter
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 240 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। हैमिलटन टेस्ट के चौथे दिन जीत दर्ज करने के साथ ही कीवी टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की।  
विज्ञापन



न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 221 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 291 रन के स्कोर पर घोषित की और कैरीबियाई टीम के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम 203 रन पर ढेर हुई और 240 रन के विशाल अंतर से मुकाबला गंवा बैठी।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। वहीं न्यूजीलैंड के लिए नील वैगनर ने 3, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने 2-2 विकेट लेकर टीम को लगातार दूसरी टेस्ट जीत दिलाई। दूसरी पारी में शानदार 107 रनों की पारी खेलने वाले रॉस टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपने चौथे दिन अपनी पारी 30/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। कीवी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में उसे झटके दिए। इसका परिणाम यह रहा कि कैरीबियाई टीम दूसरी पारी में 203 रन पर सिमट गई। 

एक समय 80 रन पर ही वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन रोस्टन चेस और रेमन रेफर ने उपयोगी साझेदारी कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। रोस्टन चेस शानदार 64 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम में किमार रोच ने 32 रन बनाए लेकिन ये सिर्फ हार का अंतर ही कम कर पाया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। पहले टेस्ट में कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को पारी और 67 रन से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें