न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 67 रन से मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
कीवी गेंदबाजों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को पहली पारी में मात्र 134 रन पर ही ढेर कर दिया था। वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज तेज गेंदबाज नील वैगनर के सामने टिक नही सका। वैगनर ने 37 रन देकर साथ विकेट झटके थे। वहीं वेस्टइंडीज के 137 रनों का जवाब देने उतरे कीवी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। कप्तान केन विलियमसन ने पहली पारी 520/9 पर घोषित की।
न्यूजीलैंड की ओर से अपनी डेब्यू मैच खेल रहे टॉम ब्लंडल ने 107 और ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रानहोम ने 105 रन बनाए। यह शतक न्यूजीलैंड की ओर से दूसरा सबसे तेज टेस्ट शतक रहा। इसके अलावा रॉस टेलर ने 93 और हेनरी निकोल्स ने 67 रन की पारी खेली।
वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज केमर रोच ने (3) झटके। इसके अलावा मिगल कमिंस और रॉस्टन चेज को 2-2 विकेट मिले और शैनन गैब्रियल और जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी
वहीं अपनी दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को मजबूत शुरूआत मिली, लेकिन बावजूद इसके वो इसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं रही और 319 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन क्रेग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 91, शिमरन हेटमायर ने 66 और कीरन पॉवेल ने 40 रन बनाए।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, वहीं बोल्ट ग्रैनहोम और बैगरन संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए। साथ ही एक विकेट स्पिनर सैंटनर ने लिया।