फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvENG: वेगनर की बाउंसर इंग्लैंड पर पड़ी हावी, न्यूजीलैंड ने रोमांचक टेस्ट जीता

Mon, 26 Mar 2018 01:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन

नील वेगनर (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सोमवार को डे-नाइट टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को एक पारी और 49 रन से हरा दिया। ऑकलैंड में अंतिम दिन डिनर ब्रेक के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 126.1 ओवर में 320 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टेस्ट सीरीज का दूसरा व आखिरी टेस्ट 30 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।

विज्ञापन


बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन केवल 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छठा न्यूनतम स्कोर रहा। इसके बाद न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (102) और हेनरी निकोल्स (145*) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी 427/8 के स्कोर पर घोषित की। बता दें कि इस टेस्ट के दूसरे व तीसरे दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा था। 

चौथे दिन कीवी पारी खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 46.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन बना लिए थे। डेविड मालन 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। पांचवें दिन इंग्लैंड का लक्ष्य मैच ड्रॉ कराना था जबकि न्यूजीलैंड जीत से 7 विकेट दूर थी।

विज्ञापन

मैच कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ मुड़ता गया

बेन स्टोक्स
पांचवें दिन इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर में 10 रन का इजाफा किया ही था कि डेविड मालन (23) को टिम साउदी ने लैथम के हाथों झिलवा दिया। इसके बाद बेन स्टोक्स (66) ने जॉनी बेयरस्टो (26) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

टॉड एस्टल ने बेयरस्टो को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर स्टोक्स ने मोइन अली (28) के इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार लगाया। मोइन को बोल्ट ने LBW आउट करके न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई।

यहां से स्टोक्स ने क्रिस वोक्स (52) के साथ कीवी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदें जगाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड का स्कोर 300 रन पहुंचाया।
विज्ञापन

वेगनर की बाउंसर का शिकार बने इंग्लिश बल्लेबाज

नील वेगनर
इंग्लैंड ने डिनर ब्रेक से ठीक पहले स्टोक्स का मूल्यवान विकेट गंवा दिया। वेगनर ने बाउंसर डालकर स्टोक्स को शॉट खेलने पर मजबूर किया। टिम साउदी ने उनका आसान कैच लपका। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 188 गेंदों में 6 चौको की मदद से 66 रन बनाए। 

जल्द ही एस्टल ने क्रैग ओवरटन (3) को LBW आउट करके न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी करा दी। मैच का रोमांच तब और बढ़ गया जब क्रिस वोक्स ने फिफ्टी पूरी की। मगर वेगनर की बाउंसर का शिकार वोक्स भी बन गए।

वेगनर ने वोक्स का कैच निकोल्स के हाथों कराकर न्यूजीलैंड की जीत तय कर दी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 118 गेंदों में 8 चौको की मदद से 52 रन बनाए। एस्टल ने जेम्स एंडरसन का कैच बोल्ट के हाथों कराकर न्यूजीलैंड को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, नील वेगनर और टॉड एस्टल ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि टिम साउदी को एक सफलता मिली। मैच में कुल 9 विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें