फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूपड़ा साफ: एलन और गप्टिल की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, टी-20 सीरीज में 3-0 से जीता न्यूजीलैंड

Thu, 01 Apr 2021 03:57 PM IST
Shashi Shashi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश को 65 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में मेहमान टीम को 3-0 से सफाया कर दिया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 76 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड को मैच जिताने में फिन एलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 71 रन बनाए। बारिश के खलल के चलते इस मैच को 20 ओवर से घटाकर 10 ओवर का कर दिया गया था। 

विज्ञापन


ऑकलैंड में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरे कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन और मार्टिन गप्टिल ने मेहमान टीम के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की साझेदारी निभाई। गप्टिल 19 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 5 छक्के लगाए। 


इसके बाद फिन एलन की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने बांग्लादेश की गेंदबाजी को तहस-नहस करते हुए 29 गेंदों पर 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन फिलिप ने 14 और डारेल मिचेल ने 11 रन बनाए। इस तरह कीवी टीम निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाने में सफल रही।  बांग्लादेश  की ओर से तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट लिया। 
विज्ञापन


मेहमान टीम को मैच जीतने के लिए 10 ओवर में 142 रन बनाने थे। लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 11 रनों पर गिर गया। सौम्य सरकार 10 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद नईम ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। उनके अलावा मोसोद्देक होसैन ने 13 रनों की पारी खेली। 

इन बल्लेबाजों के अलावा बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे टिक न सका। कीवियों की तूफानी गेंदबाजी का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेहमान टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पार कर सके। न्यूजीलैंड के लिए टॉड एस्टल ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। उनके अलावा टिम साउदी ने तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जबकि एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन और ग्लेन फिलिप को 1-1 विकेट मिला। बांग्लादेश की पूरी टीम 9.3 ओवर में 76 रन बना सकी। मैच में धुआंधार 71 रन बनाने वाले फिन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वहीं पूरी सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले ग्लेन फिलिप को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें