फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ट्रेंट बोल्ट की वापसी, न्यूजीलैंड ने किया टीम का एलान

Mon, 17 Feb 2020 11:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • चोट से उबरे ट्रेंट बोल्ट, भारत के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट सीरीज
  • काइल जैमीसन को मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका 
  • सैंटनर की जगह एजाज को मौका
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है तो वहीं मिचेल सैंटनर की जगह बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल को शामिल किया गया है। इसके अलावा वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


दोनों टीमों को 21-25 फरवरी तक वेलिंग्टन में पहला और 29 फरवरी से चार मार्च तक क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। इससे पहले भारत ने जहां टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीनस्वीप किया था वहीं वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया का 3-0 से सफाया किया था।  

टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें