फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, पहली पारी न्यूजीलैंड ए को मिली मामूली बढ़त; मुकेश ने झटके पांच विकेट

Mon, 02 Nov 2026 11:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

  • भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसका तीसरा दिन का खेल समाप्त हो गया है।
  • तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 424 रन पर ऑलआउट हुई और उसने मामूली बढ़त हासिल की।
  • दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ए ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई। न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी के आधार पर 78 रनों की बढ़त हासिल की। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ए ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए हैं और वह 46 रन पीछे चल रही है।  
विज्ञापन
Trending Videos

अच्छी नहीं रही थी शुरुआत 
न्यूजीलैंड ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और राइस मारियू 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कर्टिस हीफी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। टिम रॉबिन्सन भी महज 3 रन ही बना सके। हालांकि, इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 331 गेंदों में 208 रनों की साझेदारी निभाई।

फ्रेजर-क्लार्क की अहम साझेदारी 
फॉक्सक्रॉफ्ट 226 गेंदों का सामना करने के बाद 93 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बॉयल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 152 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान बॉयल ने 14 चौके और एक छक्का लगाया। मिच हे 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क ने 68 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ए की टीम ने अपने 7 विकेट 291 के स्कोर पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद फ्रेजर शीट और क्लार्क ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं, शीट ने 9वें विकेट के लिए जेडन लेनोक्स संग मिलकर 31 रन जोड़े।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ए ने अपना 9वां विकेट 369 रनों के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद जरॉड मैकके और लेनोक्स ने 10वें विकेट के लिए 149 गेंदों का सामना कते हुए 55 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर 24.5 ओवर बल्लेबाजी की और भारत ए के गेंदबाजों को आखिरी विकेट के लिए तरसाया। मैकके ने 75 गेंदों में 33 रन बनाए। वहीं, लेनोक्स ने 97 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने 5 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट निकाले। वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटका। पहली पारी में भारत एक की पूरी टीम 346 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें