फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ए ने भारत ए पर ली 75 रन की महत्वपूर्ण बढ़त, गौतम ने झटके 6 विकेट

Sun, 02 Dec 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौथम कृष्णपा - फोटो : file photo
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ए ने रविवार को तीसरे अनाधिकृत टेस्ट में भारत ए के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 75 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। व्हांगरेई में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ए की पहली पारी 323 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 398 रन बनाए। न्यूजीलैंड ए की तरफ से कैम फ्लेचर ने शतक जड़ा तो भारत ए की तरफ से कृष्णप्पा गौतम ने 6 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन


इसके बाद स्टंप्स तक भारत ए ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 38 रन बनाए हैं। रवि कुमार समर्थ 27 और अंकित बावने 5 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ए की टीम कीवी टीम के स्कोर से अभी 37 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। 

न्यूजीलैंड ए ने तीसरे दिन अपनी पारी 121/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्कोर बोर्ड में बिना कोई रन जोड़े उन्होंने रचिन रविंद्र के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया। पांचवे विकेट के रूप में टिम साइफर्ट 86 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


फिर कप्तान डग ब्रेसवेल (55) और कैम फ्लेचर (103) ने छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। 257 के स्कोर पर उनके आउट होने के बाद सातवें विकेट के लिए भी न्यूजीलैंड ए ने 100 रनों की साझेदारी कर भारत ए के खिलाफ बढ़त बना ली। 

निचले क्रम में काइले जेमिसन (53) और लोकी फर्ग्युसन (20) ने उपयोगी पारियां खेल कीवी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। भारत ए की तरफ से स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम ने 139 रन देकर 6 विकेट झटके।

75 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 15 रन पर ही टीम को पहला झटका लग गया। ओपनर अभिमन्यु इस्वरन 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद रवि कुमार समर्थ और अंकित बावने ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

भारत ए: 323 (विजय शंकर 71, शुभमन गिल 62, डग ब्रेसवेल 5/78, लोकी फर्ग्युसन 4/)

न्यूजीलैंड ए: 398 (कैम फ्लेचर 103, टिम साइफर्ट 86, कृष्णप्पा गौतम 5/139)

भारत ए: 38/1*

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें