फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम को मिला बड़ा अवॉर्ड, बना भारत का पहला ग्रीन स्टेडियम 

Fri, 21 Feb 2020 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत का पहला ग्रीन स्टेडियम बना मोटेरा
  • मोदी और ट्रंप मिलकर एक बड़ी सभा को करेंगे संबोधित 
  • डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए तैयार अहमदाबाद
विज्ञापन
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद के मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है। इस स्टेडियम को ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही यह स्टेडियम अब भारत का पहला ग्रीन रेटेड क्रिकेट स्टेडियम बन गया है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस की तरफ से इस स्टेडियम को ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड से नवाजा गया है।  

विज्ञापन


इस स्टेडियम में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मिलकर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। स्टेडियम में होने वाला नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम अमेरिका में हुए हाउडी मोदी की तर्ज पर ही होगा।

इस स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया गया है। सबसे पहले यह स्टेडियम 1982 में बना था। इसके लिए गुजरात सरकार ने 50 एकड़ जमीन दी थी। साल 1983 से इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाने लगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आप भी जानिए इस स्टेडियम की खूबियां हैं...

  • जैवविविधता के बढ़ावे के लिए 11 एकड़ वनस्पति की व्यवस्था
  • हाई परफॉर्मेंस एयर कंडिशन सिस्टम
  • 1 एमएलडी कैपिसिटी के सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा
  • 3400 टन कंस्ट्रक्शन कचरे को लैंडफिल में भेजा गया
  • 100 फीसदी एलईडी की व्यवस्था, ताकि ऊर्जा की खपत कम करें
  • हर साल 1.2 मिलियन लीटर पानी बचा पाने की सुविधा
  •  रोजाना 32 लाख लीटर पानी रेन हार्वेस्टिंग के जरिए बचाने की सुविधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें