फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया वॉरियर और धोनी व कोहली के सामने आए कई मीम्स, सोशल मीडिया पर हुए वायरल

Sun, 25 Feb 2018 11:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
priya prakash varrier
विज्ञापन

पिछले दिनों देश के युवाओं का नेशनल क्रश बन चुकी प्रिया प्रकाश के अंदाज से टीम इंडिया के क्रिकेटर भी नहीं बच पाए हैं। प्रिया प्रकाश के वायरल वीडियो के साथ टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाओं को रोचक अंदाज में जोड़कर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले इस कड़ी में सिर्फ धोनी, पांड्या, इशांत और विराट जैसे खिलाड़ी ही शामिल थे, लेकिन अब इसमें गंभीर और कोच रवि शास्त्री समेत कई दिग्गजों के नाम जुड़ गए हैं। सबसे ज्यादा वायरल हो रही तस्वीर इशांत शर्मा की है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

priya prakash
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए ली गई इशांत की तस्वीर को भी मीम बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग इन तस्वीरों को बहुत शेयर कर रहे हैं और ये बहुत वायरल हो रही हैं। इसके अलावा कोच रवि शास्त्री और गौतम गंभीर की तस्वीर को 'असली सख्त लौंडा' कैप्शन के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
 


हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल  हुआ, जिसमें प्रिया प्रकाश के वीडियो को क्रिकेट के ड्रॉप कैच से जोड़कर दिखाया गया है। इसमें पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ भी कैच ड्रॉप करते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो:
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें