डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत
स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक चयनकर्ता गिल को कप्तानी सौंपने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि गिल ने अभी तक टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं की है। यह सुझाव दिया गया कि उपकप्तान बनाना इस समय 25 वर्षीय खिलाड़ी के लिए बेहतर होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र की शुरुआत करेगी। इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन, रोहित और विराट कोहली नहीं होंगे क्योंकि इन तीनों ने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: पिकलबॉल में हाथ आजमाते नजर आए कोहली और अनुष्का, कार्तिक-दीपिका भी दिखे; आरसीबी ने साझा किया पोस्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान किया था। इसके लिए करुण नायर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली थी, जबकि दूसरे टेस्ट के लिए गिल और साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।