इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही मॉर्गन ने अपने शतकीय प्रहार और गगनचुंबी छक्कों से अफगानी गेंदबाजों का मनोबल जमींदोज कर दिया हो, लेकिन उन्होंने इस टीम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान की टीम में काफी प्रतिभा है। उनके स्पिन गेंदबाजों को खेलना सबसे अलग चुनौती है। मैंने अपने खेल को बदला, वह सभी शॉट खेले जो अपने-अपने करियर के शुरुआत में खेले थे।'