फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के रोहित पाउडेल ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 27 Jan 2019 07:00 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित पाउडेल, सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन

नेपाल के महज 16 वर्षीय खिलाड़ी रोहित पाउडेल ने इतिहास रच दिया। रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

विज्ञापन


उन्होंने 16 साल 146 दिन की उम्र में यूएई के खिलाफ 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पाउडेल ने 58 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके भी लगाए।

पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। उन्होंने 23 नवंबर 1989 को 16 साल और 213 दिनों की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 59 रनों की पारी खेली थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड दक्षिणअफ्रीका की महिला क्रिकेटर जोहमरी लॉगटेनबर्ग के नाम है। उन्होंने  सिर्फ 14 साल की उम्र में अर्धशतक लगाया 
विज्ञापन


इतना ही नहीं रोहित ने पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के वन-डे इंटरनशनल में सबसे युवा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अफरीदी ने करीब 23 साल पहले 16 साल 217 की उम्र में वन-डे इंटरनेशनल में 50 का आंकड़ा पार किया था।

बता दें कि पाउडेल अंडर-19 एशिया कप में कमलेश नागरकोटी के एक ओवर में 24 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। 2002 में जन्में पाउडेल ने अगस्त 2018 में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। याद हो कि नेपाल को मई 2018 में उस समय वन-डे टीम का दर्जा मिला था जब उसने हरारे में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर प्लेऑफ में पपुआ न्यू गिनी को हराया था। 

इस मुकाबले में नेपाल ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 242 रन बनाए थे। जवाब में मेजबान यूएई की पूरी टीम 97 रनों पर ऑल आउट हो गई और नेपाल ने 145 रनों से जीत हासिल की। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें