फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sita Rana Pushpa Celebration: नेपाल की महिला क्रिकेटर ने डगआउट से किया पुष्पा सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

Sat, 07 May 2022 02:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेपाल की स्पिनर सीता राणा ने दूसरी बार अल्लू अर्जुन के पुष्पा अवतार की नकल की है। वो डगआउट में बैठकर अल्लू अर्जुन का अंदाज कॉपी कर रही थीं। इससे पहले विकेट लेने के बाद भी उन्होंने इसी अंदाज में जश्न मनाया था। 
 
विज्ञापन
सीता राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को रिलीज हुए चार महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक इस फिल्म का खुमार नहीं उतर रहा है। क्रिकेट जगत में भी खिलाड़ी लगातार अल्लू अर्जुन के पुष्पा अवतार की नकल कर रहे हैं। कई गेंदबाज विकेट लेने के बाद पुष्पा अंदाज में जश्न मना रहे हैं। ड्वेन ब्रावो से लेकर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तक कई खिलाड़ी इस अंदाज में जश्न मना चुके हैं। अब नेपाल की क्रिकेटर सीता राणा ने भी पुष्पा सेलिब्रेशन किया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सीता राणा ने दूसरी बार अल्लू अर्जुन के पुष्पा अवतार की नकल की है। वो डगआउट में बैठकर अल्लू अर्जुन का अंदाज कॉपी कर रही थीं। इससे पहले विकेट लेने के बाद भी उन्होंने इसी अंदाज में जश्न मनाया था। 
 
फेयर ब्रेक टूर्नामेंट में पुष्पा सेलिब्रेशन
दुबई में खेले जा रहे फेयर ब्रेक टूर्नामेंट के दौरान सीता राणा को दो बार पुष्पा सेलिब्रेशन करते देखा गया। इस टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में सीता ने गैबी लुईस को आउट करके बाद पुष्पा के अंदाज में जश्न मनाया था। इसके बाद शुक्रवार को टोरनैडो वूमेंस और वॉरियर्स वूमेंस के मैच के दौरान वो डगआउठ में बैठकर पुष्पा सेलिब्रेशन करती दिखीं। 
विज्ञापन


क्या है फेयरब्रेक टूर्नामेंट
फेयरब्रेक टूर्नामेंट एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें आयरलैंड, नेपाल और थाईलैंड की जानी-मानी महिला क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिलता है। इस टूर्नामेंट को आईसीसी से मान्यता मिली हुई है। इसका आयोजन एक से 15 मई के बीच दुबई में किया जा रहा है। 

350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है फिल्म
17 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली पुष्पा ने सिनेमाघरों में कुल मिलाकर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी खासी लोकप्रियता मिली। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक सब कुछ सुपर हिट रहा। इसका गाना श्रीवल्ली और सामंथा पर फिल्माया गया आइटम सांग ऊ अंटावां.. भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें