फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP vs WI: नेपाल ने फिर रचा इतिहास, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराकर टी20 सीरीज जीती

Tue, 30 Sep 2025 10:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

नेपाल की यह जीत रन अंतर से किसी एसोसिएट टीम की किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले नेपाल ने पहला टी20 मुकाबला 19 रनों से जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
नेपाल बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल क्रिकेट टीम ने सोमवार को दो बार की टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ नेपाल ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली और पहली बार किसी आईसीसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की। यह मुकाबला नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 था और नेपाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। अब दोनों टीमें मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी20 में आमने-सामने होंगी, जहां नेपाल क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा। नेपाल की यह जीत रन अंतर से किसी एसोसिएट टीम की किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले नेपाल ने पहला टी20 मुकाबला 19 रनों से जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


शेख और जोरा की धमाकेदार पारियां
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के दो युवा बल्लेबाज आसिफ शेख और सुंदीप जोरा ने शानदार अर्धशतक लगाए। शेख ने 47 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, जबकि जोरा ने 39 गेंदों पर 63 रन ठोके, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई जिसने नेपाल को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।

मो. आदिल आलम की घातक गेंदबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 83 रन पर सिमट गई। नेपाल के मीडियम-पेसर मोहम्मद आदिल आलम ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट 24 रन देकर हासिल किए। यह वेस्टइंडीज का किसी एसोसिएट टीम के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर है, जो इंग्लैंड के 2014 टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाए 88 रन से भी कम है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की शर्मनाक हार
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। केवल तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। टीम के कप्तान अकील होसैन ने मैच के बाद कहा, 'हमें जल्दी समझना होगा कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। अगर हम इस स्तर पर खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं, तो हमें खुद से सवाल करना चाहिए कि क्या हम वाकई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।'

नेपाल के कप्तान का बयान
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने ऐतिहासिक जीत के बाद कहा, 'यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराना आसान नहीं था। यह सीरीज हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण थी ताकि हम दुनिया को दिखा सकें कि नेपाल क्रिकेट कितना आगे बढ़ चुका है। हमारा लक्ष्य अब सीरीज में क्लीन स्वीप करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें