फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra meets Rishabh Pant: नीरज चोपड़ा ने शेयर की ऋषभ पंत से मुलाकात की तस्वीर, दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ में लिखी ये बात

Mon, 31 Jan 2022 04:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपने-अपने खेल के दोनों युवा धुरंधरों की हाल ही में एक फोटोशूट के दौरान मुलाकात हुई।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और नीरज चोपड़ा - फोटो : twitter@Neeraj_chopra1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपने-अपने खेल के दोनों युवा धुरंधरों की हाल ही में एक फोटोशूट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों खिलाड़ी पहली बार एक दूसरे से मिले थे। इस दौरान नीरज और पंत काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे। 

विज्ञापन


नीरज ने ट्विटर पर दो फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब आपके जैसे दोस्त हों, तो कैमरे का सामना करना आसान हो जाता है। नीरज के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ऋषभ पंत ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा- आप पहले से ही सब जानते हो नीरज… ट्रेनिंग के लिए गुड लक, उम्मीद है जल्द मुलाकात होगी।"



दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही ही और हर कोई अपने-अपने तरीके से इसपर प्रतिक्रियाएं दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, "अब मुझे समझ आया कि ऋषभ पंत अपना बल्ला क्यों फेंकता है।" 
विज्ञापन




आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने लिखा, "यह भारतीय खेल का भविष्य है!"



एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "यह एक उस व्यक्ति की तस्वीर है जिसने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है और दूसरी जो राष्ट्र को सबसे अधिक गौरव दिलाएगा।"



बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में उसका पहला व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड दिलाया था। नीरज ने भाला फेंक में 87।5 मीटर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद रातों-रात नीरज देश के पसंदीदा खेल सितारे बन गए। वहीं ऋषभ पंत ने भी तेजी से भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सेना देशों में शतक लगाने समेत कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें भविष्य का कप्तान भी कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें