फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEDvIRE: आयरलैंड ने दूसरे वन-डे में नीदरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नीदरलैंड्स

सार

  • आयरलैंड ने आठ विकेट से जीता दूसरा वन-डे
  • तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी
  • तीसरा व निर्णायक वन-डे सात जून को 
विज्ञापन
एंडी बालबर्नी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉल स्टर्लिंग (52) और कप्तान एंडी बालबर्नी (63*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों और क्रेग यंग (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने दूसरे वन-डे में नीदरलैंड को आठ विकेट के करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम महज 157 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीमकी तरफ से क्रेग यंग के अलावा जोश लिटिल ने भी चार विकेट चटकाए। क्रेग ने 9.2 ओवर्स में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, जोश ने 10 ओवर्स में 39 रन देकर चार विकेट लिए। नीदरलैंड के 157 रन का पीछा करते हुए आयरैंड की टीम 42 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर दिया। आयरैंड की तरफ से कप्तान एंडी ने छह चौके की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। वहीं, पॉल ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए 21 साल के युवा गेंदबाज जोश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक वन-डे  सात जून को खेला जाएगा। पहले वन-डे में नीदरलैंड ने आयरलैंड को महज एक रन से हराया। यह मुकाबल काफी रोमांचक था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें