फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

262 क्रिकेटर्स में 14.75 फीसदी के कंधे चोटिल, 13.11 प्रतिशत खिलाड़ियों को घुटनों की दिक्कत

Fri, 14 Aug 2020 07:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीए की रिपोर्ट में कोचों के ‘एजुकेशन प्रोग्राम’ को भी सुधारने की बात की गई है ताकि इसे सीखने के लिहाज से सरल बनाया जा सके।
विज्ञापन
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा तैयार की गई पहली ‘चोट निगरानी रिपोर्ट’ के अनुसार बीते सत्र के दौरान भारत के ज्यादातर घरेलू क्रिकेटरों को कंधे और घुटने की चोटों से जूझना पड़ा। एनसीए ‘वर्चुअल लर्निंग प्लेटफार्म’ शुरू करने पर भी काम कर रहा है। उसकी 48 पन्ने की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2019 और मार्च 2020 तक 262 क्रिकेटर (218 पुरूष और 44 महिला) एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट में सत्र का ‘पाई चार्ट’ भी है, जिसके अनुसार 14.75 प्रतिशत खिलाड़ियों (पुरूष और महिला) को कंधे की चोटें लगी, जिसमें खिलाड़ियों की संख्या 38 थी। दूसरे नंबर पर घुटने की चोट रही जिसका प्रतिशत 13.11 प्रतिशत रहा जिसमें 34 खिलाड़ी शामिल थे। इसके अनुसार करियर के लिए सबसे खतरा बनी ‘एंटिरियर क्रूसिएट लिगामेंट’ चोटें ‘खेल में वापसी’ के शुरूआती दो वर्षों के दौरान हुईं।

रिपोर्ट के अनुसार इनके बाद टखने (11.48 प्रतिशत), जांघ (10.49 प्रतिशत) और रीढ़ की हड्डी (7.54 प्रतिशत) की चोटों का नंबर था। द्रविड़ की अगुआई वाला एनसीए अपने काम करने के तरीके और सुविधाओं को सुधारने के लिए काम कर रहा है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी पिछले कुछ महीनों में बैठकें की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें