फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने लड़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की जंग, अब पोता मचाएगा मैदान में गदर

Mon, 22 Jul 2019 05:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया में चुने गए नवदीप सैनी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी बेहद दिलचस्प है। नवदीप सैनी के दादा करम सिंह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में ड्राइवर थे। नवदीप सैनी के पिता अमरजीत सिंह सैनी भी हरियाणा सरकार में ड्राइवर की नौकरी करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नवदीप सैनी का परिवार
नवदीप सैनी के दादाजी करम सिंह की उम्र 100 साल के पार है। नवदीप के दादा करम सिंह नेताजी देश के लिए जंग लड़ चुके हैं। वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी में सैनिक थे। नवदीप सैनी के दादा क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन वो अपने पोते को टीवी पर देखकर काफी खुश होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नवदीप सैनी का परिवार
कम सैलरी होने के बावजूद नवदीप के पिता ने उन्हें कोई कमी नहीं होने दी। मेहनती सैनी ने जिंदगी में बेहद उतार-चढ़ाव देखें। नवदीप के करियर को परवान चढ़ाने में गौतम गंभीर के योगदान का सैनी आज भी जिक्र करना नहीं भूलते।

4 of 6
गौतम गंभीर और नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार उन्होंने कहा था, 'गौतम भैया ने हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है। दिल्ली टीम की ओर से खेलने के दौरान उन्होंने मुझसे कहा था कि जो कुछ हो रहा है उससे मुझे चिंतित नहीं होना चाहिए। हम उसे देख लेंगे तुम केवल गेंदबाजी करो।'
विज्ञापन

5 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
26 वर्षीय नवदीप की गिनती मौजूदा समय में भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है। वे लगातार 150 किमी प्रति घंटा के आसपास की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक वनडे मैच में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी
नवदीप के अलावा राहुल चाहर, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद और श्रेयस अय्यर भी भारत की शॉर्टर फॉर्मेट की टीम में शामिल हैं। दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए एक टी-20 और एक वनडे मैच खेल चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर ने एक वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। श्रेयस अय्यर ने छह टी-20 और इतने ही वन-डे इंटरनेशनल तथा खलील अहमद ने आठ वन-डे और 9 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें