फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI सीएफओ के बाद अब NCA के सीओओ तूफान घोष ने भी दिया इस्तीफा

Thu, 12 Dec 2019 06:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वित्त प्रमुख संतोष रांगणेकर के बाद अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तूफान घोष ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई का नया सीओओ होगा या एनसीए का पुराना उपसमिति वाला ढांचा फिर शुरू किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के दौर में वह व्यवस्था बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


घोष ने संपर्क करने पर कहा, ‘मैं इस मसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।’ घोष ने अपना इस्तीफा सीईओ राहुल जौहरी को भेज दिया है। बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा, ‘घोष ने इस्तीफा दे दिया है और राहुल को ईमेल कर दिया है। उन्होंने निजी कारणों से पद छोड़ा है। उन पर कोई दबाव नहीं था और यह व्यक्तिगत फैसला है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें