गौरतलब है कि द. अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स लायन की गेंद पर रन लेने का प्रयास कर रहे थे। तभी टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गेंद को तेजी से लायन की तरफ थ्रो किया। इसके बाद लॉयन ने पहले गेंद से बेल्स को उड़ाया और उसके बाद गेंद को डीविलियर्स के सामने फेंक दिया।
इस घटना के बाद लायन ने खुद कबूल किया कि मैदान पर उनसे जो हुआ, वो सही नहीं था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में डेविड वॉर्नर की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन आईसीसी ने उसे नजरअंदाज कर दिया। दरअसल एबी डीविलियर्स को आउट करने के बाद वॉर्नर ने बेहद आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके अलावा मैदान और ड्रेसिंग रूम में भी वह कई बार क्विंटन डी कॉक से जुबानी बहस करते रहे।