फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: विराट कोहली को हुई टेंशन, पूरे सीजन से बाहर हुआ RCB का 'ब्रह्मास्त्र'

Sat, 24 Mar 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, आईपीएल
विज्ञापन

आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से शुरु होने वाला है। उससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल चोट के कारण इस साल आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टी आईपीएल की टेक्निकल कमेटी ने की है।

विज्ञापन


बता दें कि आरसीबी ने इस साल कुल्टर नाइल को 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वह चोट की वजह से इस साल पूरे सीजन में कोई भी मैच नहीं खेल सकेंगे। नाथन ने पिछले सीजन में केकेआर की तरफ से खेलते हुए 8 मैचों में कुल 15 विकेट लिए थे। हालांकि, आरसीबी ने अब नाइल की जगह टीम में न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को शामिल किया है। 

कोरी एंडरसन आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस साल नीलामी के दौरान किसी फ्रैंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा था। बता दें कि आरसीबी अपना पहला मैच 8 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन


ऐसे में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को थोड़ी चिंता जरूर हुई होगी, क्योंकि नाथन एक अच्छे गेंदबाज थे और वह टीम के लिए अच्छे साबित हो सकते थे। वहीं, इस मामले में आरसीबी के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा, 'एंडरसन का टीम में स्वागत है। वो बोल्ड गेम खेलते हैं और उनके पास जबर्दस्त पोटेंशियल है।'  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें