फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिर बोले, टर्निंग विकेट का खामियाजा भुगता भारत

Wed, 19 Dec 2012 12:01 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारत को हालिया टेस्ट सीरीज में टर्निंग विकेट बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड के स्पिनरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। भारत को इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया।
विज्ञापन


बकौल हुसैन, ‘भारत वह टीम नहीं रही जो कभी हुआ करती थी। दोनों टीमों में से इंग्लैंड बेहतर थी। इंग्लैंड के पास भारतीय हालात का फायदा उठाने के लिये बेहतर स्पिनर थे। इंग्लैंड की टीम मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक फिट और जीत की भूखी थी।

भारत विकेट लेने में नाकाम रहा। पहला टेस्ट जीतने के बाद भारत को लगा कि टर्निंग विकेट बनाकर वे इंग्लैंड को दबाव में ला देंगे। उनका यही अति साहसी रवैया उन्हें ले डूबा। पहला टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड ने जबर्दस्त वापसी की। इस सीरीज में दूसरी पारियां अहम साबित हुई और इसी से मैच का रुख तय हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें