फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWC17 Final : इंग्लैंड को मिला हरमनप्रीत कौर को जल्दी आउट करने का फॉर्मूला!

Sun, 23 Jul 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : twitter
विज्ञापन
2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का फाइनल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज खेला जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले को देखने के लिए रिकॉर्ड दर्शकों की संख्या मैदान में पहुंची है।
विज्ञापन



फाइनल के लिए मेजबान इंग्लैंड टीम को पूर्व पुरुष क्रिकेट कप्तान नासिर हुसैन ने महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने टीम को बताया है कि भारत की विस्फोटक महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को रन बनाने से कैसे रोका जाए?

याद हो कि हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में सिर्फ 115 गेंदों में 20 चौको व 7 छक्कों की मदद से नाबाद 171 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से भारत ने वर्षाबाधित मैच में तय हुए 42 ओवर में 4 विकेट खोकर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 245 रन पर समेटकर 36 रन से मैच जीता और भारत को फाइनल में पहुंचाया। 
विज्ञापन


नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को सलाह दी है कि धाकड़ हरमनप्रीत के सामने स्पिनर्स से गेंदबाजी नहीं कराई जाए। हुसैन ने डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में कहा, 'मेरी इंग्लिश कप्तान नाइट को एक ही सलाह है कि वह हरमनप्रीत कौर के सामने स्पिनर्स से गेंदबाजी नहीं कराए क्योंकि उन्होंने गुरुवार को डर्बी में आस्ट्रेलियाई स्पिनरों की जमकर धुनाई की थी। अगर हरमनप्रीत को शांत रखा गया तो इंग्लैंड मैच में पकड़ जरुर बना लेगी।'
विज्ञापन

टीम इंडिया की इस तिकड़ी से प्रभावित हैं हुसैन

मिताली राज - फोटो : ESPN
हुसैन ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड को घर में खेलने का फायदा मिलेगा। मगर उन्होंने साथ ही कहा कि भारत को बिलकुल भी हलके में लेने की गलती नहीं करना चाहिए क्योंकि वो एकमात्र टीम है, जिसने इंग्लैंड को मौजूदा टूर्नामेंट में मात दी है।

उन्होंने लिख, 'रविवार को होने वाला फाइनल शानदार होगा। भारत इकलौती ऐसी टीम है जिसने लीग दौर में इंग्लैंड को मात दी है।' उन्होंने आगे कहा, 'महिलाओं के खेल में भारत अभी तक सोया हुआ था, लेकिन अब वो जाग गया है और यह खेल के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। उसी तरह जैसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम का 2007 में टी-20 विश्व कप जीतना हुआ था।'

बकौल हुसैन, 'भले ही भारत ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहेगा। हीथर नाइट की टीम में गहराई है और मेरा मानना है कि कप्तान का ऑलराउंड प्रदर्शन इसकी बड़ी वजह रहा है।'  

बहरहाल, हरमनप्रीत के अलावा हुसैन ने भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज और ओपनर स्मृति मंधाना से भी इंग्लैंड को सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, 'भारत की तीन बल्लेबाजों ने मेरा ध्यान खींचा है।

ओपनर स्मृति मंधाना, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 90 रन बनाए थे। मिताली राज, जो हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाज रही हैं और हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 115 गेंदों में 171 रनों की पारी खेली थी।' भारत विश्व कप में दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है। इससे पहले वो मिताली के ही नेतृत्व में 2005 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलना पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें