पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम अंडर-19 विश्व कप टीम से वापस ले लिया है। नसीम की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है। शाह ने नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया था।
शाह को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम शामिल किए जाने पर पीसीबी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने उनका नाम अंडर-19 विश्व कप टीम से वापस लेकर मोहम्मद वसीम का नाम शामिल किया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अंडर-19 युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है। शाह अब पाक कि नेशनल टीम की ओर से खेल चुके हैं और फिलहाल वह वकार युनिस की कोचिंग में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। नसीम शाह बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए पाक टीम में शामिल है। अंडर-19 विश्व कप इस बार दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी के बीच खेला जाएगा।