फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड टी-20 फाइनल के लिए मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- मेलबर्न नीले रंग में रंग जाए

Sat, 07 Mar 2020 07:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मेलबर्न में रविवार को खेला जाएगा महिला वर्ल्ड टी-20 का फाइनल मुकाबला
  • महिला दिवस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी आमने-सामने
  • भारत की टीम पहली बार और ऑस्ट्रेलिया छठी बार फाइनल खेलेगी
  • टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-महिला टी-20 वर्ल्ड को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच रविवार को मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महिला दिवस के मौके पर होने वाले इस निर्णायक और महामुकाबले को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


आईसीसी के इस बड़े मुकाबले के फाइनल में जहां भारतीय टीम पहली बार उतरेगी वहीं चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया छठी बार खिताबी मुकाबले में दम लगाएगी। ऐसे में दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और मैच से एक दिन पहले ट्विटर पर एक-दूसरे को टैग कर अपनी-अपनी टीमों को शुभकामनाएं भी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंधी स्काट मौरिसन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'मॉरिसन, टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें, इस से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं, महिला दिवस की बधाई।’ मोदी ने कहा, ‘अच्छा खेलने वाली टीम जीते। नीले पहाड़ की तरह, एमसीजी भी कल नीले रंग से रंगा होगा।’ 
विज्ञापन

 

नरेंद्र मोदी ने उपरोक्त बातें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंधी के उस ट्वीट के जवाब में लिखीं जिसमें मौरिसन ने लिखा था, 'मोदी, मेलबर्न में महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला होगा। एमसीजी में बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच दो शानदार टीमें होगी। यह एक बड़ा मौका और शानदार मैच होने जा रहा है। हर तरफ ऑस्ट्रेलिया का जलवा होगा।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें